पंजाबः 17 बाइक और 7 एक्टिवा सहित चोर काबू, देखें वीडियो

बठिंडाः पंजाब में चोरी की बढ़ रही वारदातों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए चोर को काबू किया है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 बाइक और 7 एक्टिवा बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि काबू किए गए आरोपी खिलाफ पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद किए गए सभी मोटरसाइकिलों को आरोपी ने एक गोदाम में छिपाकर रखा हुआ था, जिसे बरामद कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर और आरोपी का रिमांड हासिल किया जाएंगा, ताकि अन्या वारदातों को भी ट्रेस किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *