पंजाबः बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों में चली गोलियां और तेजधार हथियार, कई घायल, देखें CCTV

गुरदासपुरः बटाला की नवीं आबाद इलाके में बच्चों की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए गए है। वहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाने के आरोप भी लगाए है।दोनों पक्षों में हुई झड़प में तीन लोग घायल हुए है। वहीं दूसरे पक्ष ने गोलियां चलने को लेकर इंकार किया है। 

इस विवाद में घायल हुए कश्मीर और सुखप्रीत ने बताया कि उनके इलाके में रहने वाला सेना का जवान गुरजंट सिंह अपने साथ कुछ साथियों को लेकर आ गया। इस दौरान उसने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और जान से मारने की नियत से गोलियां चलाईं। इस हादसे में वह दोनों घायल हो गए, उन्होंने कहा कि झगड़ा बच्चों की लड़ाई से बढ़ गया था।

वहीं दूसरे पक्ष के घायल सेना के जवान गुरजंट सिंह और उनकी बहन सुप्रीत कौर ने कहा कि वे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन पर दूसरे पक्ष द्वारा ईंटों से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने मोटरसाइकिल रोकी तो कश्मीर और सुखप्रीत ने उन पर पीछे से हमला करते हुए गुरजंट को घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के झगड़े के कारण उन पर हमला किया गया, लेकिन इस हमले में कोई गोली नहीं चली है।

वहीं, सिविल अस्पताल बटाला की डॉक्टर कमेटी ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में उनके पास उपचार के लिए आए है। घायल हुए तीन लोगों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि घायलों में से गोली किसी को नहीं लगी है। उन्होंने घटन को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *