Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 12 व्यक्ति गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 12 व्यक्ति गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: January 3, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) को सुरक्षित प्रदेश बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गिरोह का मुख्य सरगना भी शामिल है।

Contents
  • गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हुई
  • जांच जारी
  • नेटवर्क का पर्दाफाश

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

उसकी पहचान मनजीत सिंह उर्फ भोला, निवासी गांव झंझोटी, अजनाला के रूप में हुई है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने आज यहां दी।

2.19 kg heroin recovered
heroin recovered

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हुई

गिरफ्तार अन्य 11 व्यक्तियों की पहचान अनिकेत वर्मा (निवासी छेहरटा); जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन (निवासी छेहरटा); बबली (निवासी नारायणगढ़, छेहरटा); हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी गुरु की वडाली); अमृतपाल सिंह उर्फ अंश (निवासी नारायणगढ़, छेहरटा); रेशमा (निवासी करतार नगर, छेहरटा); हर्षप्रीत सिंह उर्फ हरमन उर्फ हम्मा (निवासी गांव ठंडा, अमृतसर); मनदीप सिंह उर्फ कौशल उर्फ जोशी (निवासी गांव फतेहपुर, अमृतसर); गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी; लवप्रीत सिंह उर्फ जशन (दोनों निवासी गांव फतेहपुर) और आकाशदीप सिंह उर्फ अर्श (निवासी छेहरटा) के रूप में हुई है।

पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 2.19 किलो हेरोइन, तीन अत्याधुनिक पिस्तौल (जिनमें दो ऑटोमैटिक पिस्तौल शामिल हैं), 2.60 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद की है।

जांच जारी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरोह का सरगना मनजीत उर्फ भोला पाकिस्तान स्थित तस्करों/हैंडलर्स के साथ सीधा संपर्क में था और सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशा और हथियारों की खेप मंगवाता था। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि ड्रोन की मदद से रमदास और अजनाला बॉर्डर सेक्टरों पर खेप गिराई जाती थी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले से संबंधित अन्य कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी अनिकेत के नशा तस्करी के कारोबार में शामिल होने की पुख्ता जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

उन्होंने बताया कि अनिकेत की गिरफ्तारी ने पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया, और मुख्य सरगना मनजीत उर्फ भोला और उसके सभी साथियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में से पांच को जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया।

नेटवर्क का पर्दाफाश

सीपी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मनजीत उर्फ भोला गिरफ्तार महिला बबली, जो कि एक आंगनवाड़ी वर्कर है, के घर को खेप छिपाने के लिए उपयोग करता था और इन खेपों को आगे वितरित करने में अपने साथियों की मदद लेता था। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी संभव है।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 226, दिनांक 24.12.2024 को थाना छेहरटा, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(बी), (सी)/27-ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: विवादों में घिरा पंजाब का DMC, जारी हुआ नोटिस
Next Article Punjab News: नदियों को जोड़ने की केंद्र सरकार की योजना पर पुनर्विचार की आवश्यकता, संधवां ने दी चेतावनी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.