पंजाबः घर में चल रहे में सेक्स रैकेट पर पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक हालत में पकड़े 2 जोड़े, मामला दर्ज

Written by

in

फाजिल्काः गांधी नगर मोहल्ले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने एक घर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने घर में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दंपती और 2 लड़के व 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। पुलिस उन्हें मेडिकल करवाने के लिए बीती रात सिविल अस्पताल फाजिल्का ले गई। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से बात करनी चाही तो वह इस बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे। इस मामले में जब प्रभारी इंस्पेक्टर वीरा रानी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने भी कुछ नहीं बताया, बल्कि उन्होंने उल्टा धमकाने की कोशिश की।

इसके बाद जब एसएचओ पुलिस स्टेशन सिटी फाजिल्का के सरकारी नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब इस बारे में डीएसपी फाजिल्का शुबेग सिंह से बात की गई तो पहले तो वह भी कुछ कहने से बचते रहे। लेकिन, बाद में जब उनके कार्यालय में जाकर इस बारे में बात की गई तो उन्होंने मामले के बारे में कुछ जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी को गश्त कर रहे मुखबिर खास ने सूचना दी कि गांधी नगर निवासी अमित गुंबर और उसकी पत्नी रजनी सेक्स रैकेट चलाते हैं।

बाहर से पुरुषों व महिलाओं को बुलाकर उनसे पैसे वसूलते हैं। अब भी वे कुछ महिला-पुरुषों को अपने घर बुलाकर गंदा काम करा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और वहां से 2 लड़के और 2 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मकान मालिक पति-पत्नी और 4 अन्य के खिलाफ सिटी थाना फाजिल्का में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों की पहचान की जा रही है कि वे बालिग हैं या नाबालिग। जिसके बाद लड़कियों के नाबालिग होने पर आरोपियों के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *