पंजाबः इस मामले में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

अमृतसरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस रेंज ब्यूरो अमृतसर ने भ्रष्टाचार के आरोप में अमृतसर शहर के इंस्पेक्टर रैंक के एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सब-इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ईओ विंग में तैनात थे।

बताया जा रहा है कि अमृतसर के ईओ विंग में तैनात सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह संघेड़ा को विजिलेंस ने 50 हजार रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर ने किसी से काम के लिए डेढ़ लाख की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *