पंजाबः कांग्रेस में नवजोत सिद्धू और बाजवा में बड़ी तकरार!

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से चुनावों से पहले कलह शुरू हो गई है। हालांकि बीते दिन कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग के बाद लग रहा था कि शायद सब ठीक हो गया है। लेकिन मीटिंग के बाद अब नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर युवा पजाब का पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बाजवा से कैप्टन सरकार के समय में साढ़े 4 साल जवाब पर धन्यावाद किया है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर बाजवा से जवाब नहीं मांगा है, लेकिन उन्होंने युवा पंजाब के पोस्ट के जरिए तंज कसा है।

ऐसे में लगता एक बार फिर से नवजोत सिद्धू पिछली बार की तरह सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के खिलाफ खुलकर बयान देंगे। दरअसल, पिछली बार भी सिद्धू ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी पार्टी पर तंज कसकर सवाल खड़े किए थे। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी में विवाद शुरू हो गया था। इसी के चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। वहीं इस बार कैप्टन की जगह सिद्धू की बाजवा के साथ बढ़ रही तकरार से विरोधी पार्टियों को फायदा हो सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *