पंजाब : कस्टम विभाग ने पैसेंजर से पकड़ा 67 लाख का सोना

अमृतसर : श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 67.60 लाख का सोना बरामद किया गया है। कस्टम विभाग की ओर से यह सोना दुबई के पैसेंजर से पकड़ा गया है, जिसने कमर के साथ इसे बांध रखा था। लेकिन, कस्टम की ओर से शक के आधार पर उसे पकड़ा गया है। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर आज सुबह दुबई की फ्लाइट IX 192 पहुंची। जिसमें से उतरे एक पैसेंजर पर कस्टम विभाग की एंटी स्मगलिंग यूनिट को शक हुआ।

उसे रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान पैसेंजर के पास से 1698.2 ग्राम GRWT वाला पेस्ट फॉर्म में सोना बरामद किया गया है। जिसकी वैल्यू 67.60 लाख है। यह सोना पैसेंजर ने पीले रंग के पैकेट में लपेटा हुआ था और अपने ट्राउजर की बेल्ट से बांधकर रखा था। यह सोना 24 कैरेट का है। पैसेंजर को अरेस्ट करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *