Home Health Gym जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही कर सकते है Fat को Bye-Bye

Gym जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही कर सकते है Fat को Bye-Bye

0
Gym जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही कर सकते है Fat को Bye-Bye

हेल्थः फिजिकल एक्टिविटीज हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी जरूरी है, लेकिन समय की कमी होने से हम अपनी दिनचर्या में फिजिकल एक्टिविटीज के लिए समय नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में हमें फैट या अन्य बीमारियों से जूझना पड़ता है। कई लोग फैट को कम करने के लिए जिम का सहारा लेते है, लेकिन क्या आप जानते है कि फैट कम करने में सीढ़ियां आपके लिए काफी प्रभावाशाली हो सकती है।

सीढ़ियां चढ़ने से हमारे समय की काफी बचत होती है। जिम जॉइन करने के लिए समय और पैसे दोनों की जरूरत होती है लेकिन बिना किसी खर्च के ही सीढ़ियां चढ़ने से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह वजन घटाने, दिल की सेहत बेहतर बनाने हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती हैं। हर उम्र के लोग इसे अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। इससे आप फिट रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सीढ़ियां चढ़ने से काफी कैलोरीज बर्न होती है। यह एक हाई इंटेंसिटी वर्कआउट है। सीढ़ियां चढ़ने से हमारा हार्ट रेट बढ़ता है, जिससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और शरीर का वजन घटाना आसान हो जाता है। सीढ़ियां चढ़ने से 1 मिनट में 8 से 10 कैलोरीज बर्न होती हैं यानी यह एक साधारण काम व्यायाम करने से अधिक कैलोरीज बर्न करता है। सीढ़ियां चढ़ने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और बॉडी शेप में सुधार होता है।

सीढ़ियां चढ़ने से हमारा ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। यह टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है क्योंकि यह इंसुलिन की सेंसटिविटी को बढ़ाता है। रोजाना अगर 4 से 5 मिनट सीढ़ियां चढ़ने और उतरने का अभ्यास किया जाए तो यह हमें डायबिटीज में होने वाली समस्याओं से राहत देगा।

सीढ़ियां हमारी हड्डियों को मजबूत भी बनाती हैं। यह हमारे जॉइंट्स को भी मजबूत करता है और घुटनों में होने वाले सूजन और दर्द जैसे समस्या कम करता है। यह एक फ्री एक्सरसाइज है जिसके कई फायदे हैं।

डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here