इस दौरान एक तेज रफ्तार कार आती है और लोगों को कुचलती हुई निकल जाती है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार चालक शराब के नशे में था। घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हादसे से पहले वहां पर एक कचरे की गाड़ी खड़ी है, और उसके आसपास कई लोग भी खड़े हैं। तभी एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में आती है और जो सड़क किनारे खड़े सभी लोगों को कुचलती हुई दूसरी कार से टकरा कर रुक जाती है। इस दौरान घटनास्थल पर मदद के लिए लोगों की भीड़ जमा होती दिख रही है। इसके अलावा जिस काली कार से वह सफेद कार टकराकर रुकी, उस काली कार से भी एक शख्स को जबरदस्त टक्कर लगी है, जो इस हादसे में घायल हो गया।तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो
— Encounter India (@Encounter_India) November 27, 2024
MORE INFO ; https://t.co/jCQCVwrz1u… #Maharashtra #OverSpeedingCar #encounternews #Terroristattack #Suriya45 #twitterX pic.twitter.com/YdbxEiWSik