पंजाबः स्विफ्ट सवार पुलिस कर्मी ने एक्टिवा को मारी टक्कर

अमृतसरः तरनतारन रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार स्विफट कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार पुलिस कर्मी की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए युवकों ने बताया कि वह तरनतारन रोड पर कुलचा खाने आए थे इसी बीच जब वह दुकान से बाहर निकलने तो तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों युवकों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

इस घटना में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। एक्टिवा का भारी नुकसान होने के कारण युवकों ने इंसाफ की गुहार लगाई हैं। युवकों का कहना है कि उनकी एक्टिवा की रिपेयर करवाई जाए और पुलिस कर्मी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। वहीं इस संबंधी कार सवार पुलिस कर्मी का कहना है कि वह अपनी गलती मानता है। पुलिस कर्मी ने कहा कि उसकी किसी को टक्कर मारने व जानी नुकसान पहुंचाने की उसकी कोई मंशा नहीं थी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *