पंजाबः चाय बनाते आग लगने से झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले के हंस नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गली नंबर 2 में स्थित घर में युवक स्टोप पर चाय बना रहा था। इस दौरान स्टोप पर चाय बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान 22 वर्षीय राहुल बेदी के रूप में हुई है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने तुरंत व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *