पंजाबः अंगीठी की गैस से दम घुटने से 2 की मौ’त, देखें वीडियो

अमृतसरः ठंड से बचने के लिए रात में जलाई गई अंगीठी गैस से दम घुटने से दो लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अजनाला शहर के एक पैलेस में काम करने वाले 2 लोग बीती रात अंगीठी जलाकर कमरे में सो गए थे। इस दौरान अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण दोनों लोगों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अजनाला के सिविल अस्पताल में रखा गया है।


इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों व्यक्ति अजनाला के एक पैलेस में काम करते थे। जहां ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान अंगीठी की गैस से दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर दोनों की मौत हो चुकी थी। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

इस संबंध में अजनाला थाने के एसएचओ सुखजिंदर सिंह खेहरा ने बताया कि ये दोनों पैलेस में काम कर रहे थे। रात के समय दोनों कोयले की अंगीठी जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान कोयले की अंगीठी की गैस की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। इस संबंध में धारा 174 के तहत कार्यवाही कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *