पंजाबः आप पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी, अब ज्वाइंट सैकेटरी ने दिया इस्तीफा 

अमृतसरः पंजाब में आप पार्टी में लगातार इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे लोपोके से आप पार्टी के नेता प्रीतम सिंह लोपोके ने पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ देर बाद अब इस हलके से जिला यूथ ज्वाइंट सैकेटरी दविंदर सिहं लोपोके ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि पार्टी की नीतियों से दुखी होकर उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।

इस मौके पर जानकारी देते हुए दविंदर सिंह औलख लोपोके ने बताया कि वह 2018 से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पार्टी की जीत के लिए दिन-रात मेहनत की। उनका आरोप है कि अब आप पार्टी ने उनका ही नहीं बल्कि हर वालंटियर का मजाक बना दिया है।’ जिसको लेकर वह जिला देहात अध्यक्ष से भी मिला, लेकिन उन्होंने भी कोई समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजासांसी विधानसभा क्षेत्र में भाई-भतीजावाद की राजनीति चल रही है। पुराने कार्यकर्ताओं को ज्यादा महत्व नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने पार्टी की नीतियों से दुखी होकर अपने पद से इस्तीफा दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *