पंजाबः लड़की के परिजनों ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

Written by

in

अबोहरः युवती को भगाकर उससे शादी करने से गुस्साए लड़की के परिजनों ने आज कुछ युवकों संग मिलकर पंजपीर नगर रहने वाले लड़के  पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में उसके कई अंग बुरी तरह से कट गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद अमृतसर के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार युवक विजय कुमार की मां व भाई ने बताया कि विजय ने करीब 10 दिन पहले ही जम्मू बस्ती निवासी एक लड़की से प्रेम प्रसंगों के चलते उसे भगाकर उसके साथ गुरूद्वारा साहिब में शादी की थी।

बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बाद लडकी वालों के दबाव में आकर गत दिनों पंचायत हुई तो पुलिस की मौजूदगी में उनकी बेटी को उसके मायके वालों के हवाले कर दिया गया, लेकिन परिवार वाले मन में रंजिश रखे हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाए है कि आज जब उनका बेटा सीडफार्म में किसी काम से जा रहा था तो 15 से 20 लड़कों ने उसे घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे अधमरा कर छोड़कर फरार हो गए। जिसे आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर में रैफर कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *