पंजाब : तेज रफ्तार गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

बठिंडा : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के चलते राहगीरों को भी आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसा ही मामला बरनाला रोड बल्ला राम नगर वाले चौक पर कई कारें टकराईं। घटना की सूचना मिलते ही यूथ वेलफेयर सोसायटी की टीमें मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ। उन्होंने कहा कि कृपया नए साल की पूर्व संध्या पर जिंदगी से मजाक न करें, सावधानी से गाड़ी चलाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *