पंजाब : बाइक सवारों ने दुकानदार की गोली मारकर की ह’त्या

बटाला: अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एल्युमीनियम बेचने वाले एक दुकानदार की गोलियां मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।  इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा डेरा बाबा नानक के काहलांवाली चौक में एल्युमीनियम की दुकान करते गांव जोड़ियां कलां निवासी हरदीप सिंह आज अपनी दुकान पर बैठा था कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए, जिन्होंने उक्त दुकानदार पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

उधर, इसकी सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. डेरा बाबा नानक बिक्रम सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता चला है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *