Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इलाके में चक्कर काटना युवक को पड़ा महंगा, छीना बाइक, थाने में हुआ हंगामा, देखें Live

Jalandhar News: इलाके में चक्कर काटना युवक को पड़ा महंगा, छीना बाइक, थाने में हुआ हंगामा, देखें Live

0
Jalandhar News: इलाके में चक्कर काटना युवक को पड़ा महंगा, छीना बाइक, थाने में हुआ हंगामा, देखें Live

जालंधर, ENS: वरियाणा रोड़ पर युवक को बाइक पर बार-बार चक्कर काटना उस समय महंगा पड़ गया, जबकि गांव वासियों ने युवक को रोककर उससे बाइक छीन लिया। युवक ने आरोप लगाए है कि वह उसके साथ लोगों द्वारा मारपीट की गई और उसका बाइक छीनकर सरपंच के घर में रख दिया गया। युवक का कहना है कि वह कोई चक्कर नहीं काट रहा था, बल्कि वह काम के सिलसिले में फैक्टरी जा रहा था।

युवक ने कहा कि जब वह इस मामले में थाने शिकायत देने गया तो उसका बाइक सरपंच के घर में रख दिया गया और उसे कहा जा रहा है कि वहां पर वह आ जाए और बैठकर बात कर लें। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि युवक के गांव की लड़की पीछे चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि महिला की शादी हो चुकी है और युवक के पहले उसके साथ रिलेशन थे। उनका कहना है कि शादी के बाद लड़की का युवक से कोई लेना-देना नहीं है। इसी मामले को लेकर युवक का बाइक उससे पकड़ा है। इस दौरान दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए है। जहां भारी हंगामा हो रहा है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें उनके पास आई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि वह नंगल की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि बेटा करण से वरियाणा के लड़कों ने घेर लिया और उससे लूटपाट की। महिला ने कहा कि बेटा फैक्टरी में काम के लिए जा रहा था। इस दौरान उससे बाइक छीन लिया और उससे मारपीट की। वहीं चाचा योगा ने कहा कि सुबह 7.30 बच्चा काम पर जा रहा था। इस दौरान उससे मारपीट करके चैन और 6 हजार रुपए छीन लिए। जिसके बाद बाइक छीनकर हैप्पी सरपंच के घर पर खड़ी कर दी। योगा ने कहा कि मामले की शिकायत मकसूदा पुलिस को दे दी गई। वहीं अब दूसरे पक्ष द्वारा महिला के साथ रिलेशन के नाम का सहारा लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है और झूठा पर्चा दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। योगा ने कहा कि महिला कॉल डिटेल निकलवाई जाए और उसके बाद महिला पर झूठा मामला दर्ज करवाने को लेकर मामला दर्ज किया जाए।

वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि महिला वरियाना गांव की है, उसकी एक साल तक लड़के के साथ रिलेशन थे। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद महिला की दूसरी जगह शादी हो गई। व्यक्ति ने आरोप लगाए हैकि यब युवक को पता लगा कि महिला की शादी हो गई तो वह इलाके में चक्कर काटने लगा और उसकी पुरानी फोटो भेजने लग गया और घर में फोटो व वीडियो भेजने की धमकियां देने लग गया। जिसके बाद एक दिन महिला के पिता को पता लगा गया और उस दौरान वहां से वह भाग गया। जिसके बाद महिला का पति के सामने आ गया और वहां पर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। उन्होंने युवक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here