पंजाबः तेल की किल्लत को लेकर प्रशासन ने लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

बठिंडाः केंद सरकार द्वारा हिट एंड रन कानून लाए जाने के विरोध में देशभर में ड्राइवरों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं मनसा में पेट्रोल पंपों पर भी इस विरोध के चलते बड़ी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। पेट्रोल-डीजल डलवाने के लिए वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। कई पंपों पर फ्यूल समाप्त हो गया है।

दूसरी ओर दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून के खिलाफ ड्राइवरों की हड़ताल को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे और एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने जिला वासियों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है। तेल की कमी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही समस्या को सुलझा लिया जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *