पंजाबः ‘अकाली दल से पंजाब को बचालो’ यात्रा पर सीएम मान ने कसा तंज

Written by

in

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 1 फरवरी से पंजाब बचाओ यात्रा निकालने का फैसला किया है। वहीं अकाली दल की पंजाब बचालो यात्रा को लेकर सीएम भगवंत मान ने तंज कसा है। शिअद की इस यात्रा पर सीएम भगवंत मान ने पलटवार किया है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘अकाली दल से पंजाब को बचालो’। बताया जा रहा हैकि पंजाब बचाओ यात्रा राज्य में आम आदमी पार्टी के विफलताओं को लेकर निकाली जाएगी। 

पिछले तीन दिन से एकांतवास में रह रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल की बीते कल हुई कोर कमेटी के फैसलों पर टिप्पणी की है। उन्होंने आज अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा , सारे पंजाब को 15 साल हर पक्ष से लूटने वाले अकाली दल ने बोला सच ,चुनाव से पहले पूरे पंजाब में ‘अकाली दल से पंजाब को बचालो’ यात्रा शुरू करने का ऐलान … इसकी माफी फिर कभी मांग लेंगे।

काबिले गौर है कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 1 फरवरी से पंजाब बचाओ यात्रा निकालने का फैसला किया है। कल हुई कोर कमेटी की बैठक् में यह फैसला लिया गया। पंजाब बचाओ यात्रा राज्य में आम आदमी पार्टी के विफलताओं को लेकर निकाली जाएगी। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 10 से 16 जनवरी तक श्री आनंदपुर साहिब से तलवंडी साबो तक ‘आपे गुरु आपे चेला’ नगर कीर्तन आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *