Home Punjab>Amritsar Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर भरी पंचायत में आरोपी ने सरपंच पर चलाई गोलियां

Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर भरी पंचायत में आरोपी ने सरपंच पर चलाई गोलियां

0
Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर भरी पंचायत में आरोपी ने सरपंच पर चलाई गोलियां

तरनतारनः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला खडूर साहिब से सामने आया है। जहां खडूर साहिब से 4 किमी की दूरी पर गांव गगड़ेवाल की पंचायती जमीन की बोली के दौरान हुआ विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गुरजीत सिंह ने रिवाॅल्वर से भरी पंचायत में सरपंच हरभजन सिंह पर गोलियां चला दी। इस घटना में सरपंच बाल-बाल बचा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मामले में जुट गई।

थाना वेरोवाल में एफआईआर दर्ज कर ली गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए किसान हरी सिंह ने बताया कि गांव में 23 किले पंचायती जमीन है। सरपंच हरभजन सिंह के अलावा कई लोगों की मौजूदगी में उक्त जमीन की बोली गांव के स्कूल में करवाई जा रही थी। ग्रामीण गुरजीत सिंह ने साढ़े 13 लाख में उक्त जमीन की बोली दी। जमीन लेने के चाहवान हरी सिंह ने यह कहते हुए बोली नहीं दी कि इस बार गुरजीत सिंह को ठेका दे दो। तैश में आकर गुरजीत सिंह ने हरी सिंह को कहा कि पिछले वर्ष भी जमीन की बोली तुम्हें दी गई थी।

इस बार भी मेरा सिक्का चला है। अब तुम जमीन लेकर दिखाओ। जिसके बाद सरपंच हरभजन सिंह ने बोलीकार गुरजीत सिंह को ऐसे आपत्तिजनक भाषा बोलने से मना किया। इस मामले को लेकर आरोपी का सरपंच के साथ विवाद हो गया, दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गुरजीत सिंह ने पहले सरपंच से धक्का-मुक्की की। इस दौरान साथी कश्मीर सिंह की डब से रिवाॅल्वर निकालकर सरपंच पर 2 गोलियां चला दीं। सरपंच हरभजन सिंह ने बुर्जी के पीछे जाकर अपनी जान बचाई। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी कमलमीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तालाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here