Home National आपसी विवाद में 8 वर्षीय मासूम की गोली लगने से मौत, परिवार में छाया मातम

आपसी विवाद में 8 वर्षीय मासूम की गोली लगने से मौत, परिवार में छाया मातम

0
आपसी विवाद में 8 वर्षीय मासूम की गोली लगने से मौत, परिवार में छाया मातम

मेरठः कालंद गांव में आपसी रंजिश का नतीजा एक 8 वर्षीय लड़की को भुगतना पड़ा। मासूम के सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई है। जानकारी अनुसार रविवार देर शाम हथियारों से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान मासूम आफिया सीढ़ियों पर खड़ी होकर झगड़ा देख रही थी, तभी एक गोली उसकी ओर आई और उसके सीने में आर-पार हो गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

आफिया के भाई साहिल का आरोपियों से दो साल से विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए दोनों पक्ष वीडियो डालते थे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित कर लिए है। पुलिस ने कुछ लोगों के साथ आरोपियों की थार गाड़ी भी अपने कब्जे में लिया है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस तैनात है।

जानकारी अनुसार सरधना के कालंद गांव के रहने वाले तहसीन की दूध की डेयरी है। तहसीन का बेटा साहिल रविवार देर शाम को गांव में दूध लेने गया था। वहां उसकी मशरूफ, कैफ, सोहराब और कामरान के साथ कहासुनी हो गई। गांव वालों ने उनको शांत करा दिया। इसके बाद साहिल घर आ गया। कुछ देर बाद मशरूफ, कैफ, सोहराब और कामरान अपने साथियों के साथ तहसीन के घर पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी हुई तो साहिल और तहसीन सीढ़ियों से ऊपर की तरफ भागे। बच्ची आफिया सीढ़ियों पर खड़ी थी। एक गोली उसके सीने में लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here