Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: एक्साइज विभाग की कार्रवाई, बाजवा ग्रुप के 23 ठेके किए सील

Jalandhar News: एक्साइज विभाग की कार्रवाई, बाजवा ग्रुप के 23 ठेके किए सील

0
Jalandhar News: एक्साइज विभाग की कार्रवाई, बाजवा ग्रुप के 23 ठेके किए सील

जालंधर: एक्साइज विभाग ने जालंधर कैंट के परागपुर ग्रुप से संबंधित अमरीक सिंह बाजवा ग्रुप के ठेकों पर कार्रवाई करते हुए 23 ठेकों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई विभाग द्वारा बनाए गए नियमों की उल्लंघन करने पर की गई है। जानकारी के मुताबिक नियमों की उल्लंघन पाए जाने के चलते एक्साइज विभाग द्वारा अमरीक सिंह बाजवा ग्रुप के 23 ठेके सील कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई के तहत अगले 2 दिन ठेके सील रह सकते हैं। विभाग द्वारा ठेकों को सील कर तालों पर विभाग द्वारा अपनी सील भी लगा दी गई है।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमों कि उल्लंघना करते हुए उक्त ठेके द्वारा शराब की पेटी बेची गई थी, जिसके तुरंत प्रभाव से एक्शन लिया गया और ठेकों के ग्रुप को सील कर दिया गया। इस ग्रुप में 23 ठेके आते है जिसके चलते विभागीय एक्शन के तहत ग्रुप के सभी ठेके सील रहेंगे। विभागीय अधिकारियों द्वारा ठेके को लाखों रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक आम उपभोक्ता को शराब की पेटी बेचना प्रतिबंधित है, पेटी केवल लाइसेंस होल्डर को ही बेची जा सकती है। इस केस की बात की जाए तो उक्त ग्रुप से संबंधित ठेके को शराब की पेटी बेचना भारी पड़ा और लाइसेंस भी सस्पेंड हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here