Home Haryana 12 वर्षीय बच्ची हुई गर्भवती, जीजे पर लगे गंभीर आरोप

12 वर्षीय बच्ची हुई गर्भवती, जीजे पर लगे गंभीर आरोप

0
12 वर्षीय बच्ची हुई गर्भवती, जीजे पर लगे गंभीर आरोप

पानीपतः हरियाणा के पानीपत में 12 वर्षीय लड़की के गर्भवती होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के पेट में अचानक पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद उसे उपचेर के लिए परिजन अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद पता चला कि उसके गर्भ में 2 महीने का बच्चा है। जिसके बाद जब बेटी से इस बारे में पूछा गया तो लड़की ने अपने जीजा द्वारा गर्भवती होने की बात बताई। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक मामला एक गांव के ईंट भट्ठे का है।

जहां बिहार के शेखपुरा से एक परिवार एक महीने पहले कमाने-खाने आया था। परिवार यहीं रहकर काम कर रहा है। यहां परिवार में महिला, उसका पति, 5 बेटे और बेटियां हैं। इनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। 2 महीने पहले यह परिवार बिहार में ही था। एक दिन माता-पिता धान काटने के लिए खेतों में गए हुए थे। उस दौरान घर पर सिर्फ 12 साल की बेटी अकेली थी। तभी जीजा घर में आया और अपनी साली के साथ संबंध बनाए। लड़की ने भी अपने परिवार को इस बारे में नहीं बताया। अब परिवार पानीपत आ गया है।

2 दिन पहले बच्ची के पेट में दर्द हुआ। उसकी मां उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई। जहां उसके मल की जांच की गई। जिसमें पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसे शहर के सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां मां ने डॉक्टरों से गर्भपात कराने की गुहार लगाई। मामले की जानकारी पुलिस को अस्पताल की ओर से दी गई। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो मां ने उन्हें कहा कि वह दामाद पर कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहती है। क्योंकि इससे उसकी बड़ी बेटी का भी घर उजड़ जाएगा। उसके भी 3 छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर बिहार के संबंधित थाना में भेज दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here