Jalandhar News : PUNBUS और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल पर यूनियन प्रधान का आया बयान

जालंधर,ens : पंजाब भर में पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन की ओर से 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होने वाली हड़ताल रद्द कर दी गई है। यूनियन नेताओं ने राज्य के परिवहन मंत्री के साथ बैठक की। बैठक में यूनियन के साथ सहमति बनने के बाद हड़ताल का आह्वान वापिस ले लिया गया। इस बारे में जानकारी यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने दी।

यूनियन की राज्य कमेटी के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में परिवहन नीति लाने और किलोमीटर स्कीम बसों को रद्द करने, पीआरटीसी और पनबस ठेका कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह लाभ और वेतन देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई और यूनियन के पक्ष में फैसला सकारात्मक आने पर हड़ताल वापिस ले ली गई।

मंत्री ने जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके चलते हड़ताल स्थगित कर दी गई।जानकारी के अनुसार बुधवार यानी 9 अप्रैल को यूनियन के कर्मचारी पंजाब के वित्त मंत्री और एडवोकेट जनरल के साथ एक मीटिंग भी करेंगे। 9 अप्रैल की मीटिंग के बाद यूनियन द्वारा आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *