Home Punjab>Firozpur Punjab News: Firing करके बेटे को उठाकर ले गया पिता, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

Punjab News: Firing करके बेटे को उठाकर ले गया पिता, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

0
Punjab News: Firing करके बेटे को उठाकर ले गया पिता, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फायरिंग की घटना सामने आई है, जहां बेटे के प्यार पागल हुए एक पिता ने सारी हदें पार करते हुए ससुराल में जाकर फायरिंग की और जमकर तोड़फोड़ की। वहीं पिस्तौल के बल पर पिता अपने बच्चे को उठाकर साथ ले गया। मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर छावनी निवासी एन्जॉय के साथ पायल की 5 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बच्चा हुआ, लेकिन अक्सर दोनों में काफी विवाद रहने लग गया। जिसके चलते कई बार पंचायतें बैठीं और मामला पुलिस तक पहुंच गया, लेकिन बाद में दोनों अलग-अलग रहने लगे।

वहीं बच्चे की कस्टडी को लेकर माता-पिता ने कोर्ट में केस दायर किया, जहां कोर्ट ने बच्चे की कस्टडी मां को दे दी। जिसके बाद बच्चे को अपने पास रखने की चाहत में पिता एन्जॉय को गुस्सा आ गया और वह अपने साथियों को साथ लेकर अपने ससुराल घर में पहुंच गया। इस दौरान ससुराल घर के बाहर व्यक्ति ने हवा में फायरिंग की और फिर दरवाजे सहित अन्य सामान की तोड़फोड़ की और उनकी घर के बाहर गाड़िया भी तोड़ दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि एन्जॉय बेटे को उनकी मां से जबरदस्ती छीन कर ले गया।

वहीं पवन कुमार ने कहाकि शहर में बनी कॉलोनी के अंदर गुंडागर्दी का ये नंगा नाच चलता रहा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना को लेकर दहशत का माहौल ऐसा था कि कोई भी परिवार की मदद के लिए आगे नहीं आया, जबकि परिवार लगातार मदद की गुहार लगाता रहा। जिसके बाद आरोपी पिता बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उनका बच्चा उन्हें वापस करने की भी मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here