Home Punjab>Amritsar Punjab News : 4 किलो हेरोइन और पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News : 4 किलो हेरोइन और पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News : 4 किलो हेरोइन और पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसर : एसएसपी चरनजीत सिंह सोहेल के दिशा निर्दशों पर घरिंडा पुलिस ने नशीले पदार्थ और अवैध हथियार सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव निवासी बच्ची विंड, सब्बासिंह और सुखदेव सिंह दोनों निवासी चक्क डोगरा के तौर पर हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर आरोपियों को नहर हरदो रतन के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 4 किलो हेरोइन और पिस्ताैल बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत करोड़ों की बताई जा रही है।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी इस नशे की खेप को आगे सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि आरोपियो से अन्य खुलासे हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here