Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने विधायकों और जिला पदाधिकारियों से निगम चुनावों को लेकर की चर्चा, देखें वीडियो

Punjab News: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने विधायकों और जिला पदाधिकारियों से निगम चुनावों को लेकर की चर्चा, देखें वीडियो

0
Punjab News: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने विधायकों और जिला पदाधिकारियों से निगम चुनावों को लेकर की चर्चा, देखें वीडियो

लुधियानाः कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जिले के मिनी सचिवालय बचत भवन में प्रशासनिक अधिकारियों और विधायकों के साथ विशेष बैठक की जिसमें आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री सौंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक ही एजेंडा है कि लोगों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लोगों को जमीनी स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के मुताबिक ही नगर निगम के चुनाव करवाए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के किसानों को सरकार सड़कों पर धक्के खाने के लिए मजबूर कर रही है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने धारा 144 लगा दी है जोकि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है।

बुड्ढे दरिया पर बोलते हुए सौंद ने कहा कि कंपनी को बुड्ढे दरिया की सफाई का काम दे दिया गया है। बुड्ढे दरिया की जल्द ही कायाकल्प की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार लुधियाना से 95 की 95 सीटें जीतकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की झोली में डालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here