Home Health अगर आप भी तांबे के बर्तन में पानी पीते है तो हो जाए सावधान! ये लापरवाही पड़ सकती है भारी

अगर आप भी तांबे के बर्तन में पानी पीते है तो हो जाए सावधान! ये लापरवाही पड़ सकती है भारी

0
अगर आप भी तांबे के बर्तन में पानी पीते है तो हो जाए सावधान! ये लापरवाही पड़ सकती है भारी

हेल्थः अक्सर लोग तांबे के बर्तनों में पानी रखकर पीते है, जिसके कई फायदे बताए जाते है। क्या सच में हमें तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए?। साइंस के हिसाब से तांबे के बर्तनों में पानी पीना बहुत फायदे हैं। इससे पेट साफ रहता है और पूरी बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। तांबे के जग में रखे पानी पीने से शरीर में चमक आती है। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होता है क्योंकि यह स्किन के नीचे कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इतने सारे गुण के बावजूद यदि आप तांबे के जग से गलत तरीके से पानी पीते हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार अगर किसी भी चीज को ज्यादा खाएंगे तो फायदे की जगह नुकसान होगा। कॉपर हमारी हड्डियों, दिमाग, स्किन, टिशूज और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है। हमें हर दिन करीब 1000 माइक्रोग्राम या 10 मिलीग्राम तक कॉपर चाहिए। अगर इससे कम मिलेगा तो हमारा दिमाग सही से काम नहीं करेगा, हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाएगा और नसें भी कमजोर होने लगेंगी।

जब हम पानी को तांबे के बर्तन में रखते हैं तो इसमें कॉपर रिसता है। इससे पानी में कॉपर मिल जाता है। अगर थोड़ा ज्यादा हो तो भी काम चल सकता है लेकिन अगर आप कॉपर के बर्तन को सही से साफ नहीं करते हैं तो इसमें कॉपर टॉक्सिसिटी हो सकती है। यानी यह पानी जब शरीर में जाएगा तो कई अंगों पर जहर की तरह असर कर सकता है।
अगर आपने कॉपर के गंदे जग से लगातार पानी पीते हैं तो इस पानी में कई तरह के टॉक्सिक मिले हुए रहते हैं जो आपके पेट में जाता है और पेट से यह आपके खून में चला जाएगा। यदि आप लगातार ऐसा करते हैं खून के माध्यम से यह कई अंगों में जमा होने लगेगा। इसका सबसे ज्यादा नुकसान ब्रेन को होगा। यहां तक लिवर और किडनी के फंक्शन को प्रभावित करने लगेगा। अगर आप कई दिन तक टॉक्सकि कॉपर वाटर लेते हैं तो हमेशा आपको सिर दर्द रहेगा, चक्कर आने की शिकायत रहेगी। आपकी स्किन पीली पड़ सकती हैं और आंखों में पीलापन दिखने लगेगा।

इन बातों का रखे ध्यान
अगर आप तांबे के बर्तन को रोजाना साफ करेंगे और इसका पानी पिएंगे तो कोई नुकसान नहीं होगा। आमतौर पर हम तांबे के बर्तन को सप्ताह भर में साफ करते हैं या बोतल में कुछ गंदगी दिखने पर ही साफ करते है, ये आदत आपको छोड़नी होगी। हर दिन बोतल को साफ करना होगा। तांबे की बोतल को नमक और नींबू से रेगुलर साफ करें। दूसरा तांबे की बोतल में कभी भी गर्म पानी न पिएं। गर्म पानी रखने से कॉपर पानी में तेजी के साथ घुल जाएंगे और यह आपके पेट में जाएगा। इसलिए सर्दी में कभी भी तांबे की बोतल में गर्म पानी न रखें। हमेशा नॉर्मल पानी रखें और 6-7 घंटे में तांबे के बर्तन में रखा पानी पी लें। इससे कोई नुकसान नहीं होगा और कई फायदे होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here