Home National 4 दिन पहले गायब हुए ढाई साल के बच्चे का नाले से मिला शव

4 दिन पहले गायब हुए ढाई साल के बच्चे का नाले से मिला शव

0
4 दिन पहले गायब हुए ढाई साल के बच्चे का नाले से मिला शव

पाली: राजस्थान के पाली में चार दिन पहले गायब हुए ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई है। उसका शव शुक्रवार शाम 5:30 बजे घर से कुछ दूरी पर नाले में मिला। शाम 5:30 बजे मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नाले में बच्चे का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर एसपी चूनाराम जाट और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मनन का जहां घर है, उससे चार-पांच घर छोड़कर नाली में शव मिला।

इंडस्ट्रियल थाना इलाके में ITI रोड के पास एक कॉलोनी में रहने वाला मनन मंगलवार दोपहर 12 बजे घर के बाहर से अचानक गायब हो गया था।उसकी तलाश के लिए 3 पुलिस थानों से करीब 120 पुलिसकर्मियों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here