ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में 10 दिसंबर मंगलवार को पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों की पुस्तकें, रिसर्च जर्नल, प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तकों तथा संदर्भ पुस्तकों का प्रदर्शन पुस्तकालय भवन परिसर में किया जाएगा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने सभी छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस पुस्तक प्रदर्शनी में अवश्य पधारें और इसका लाभ उठायें।