एक और पंजाबी युवक की विदेश में मौ’त, देखें वीडियो

बटाला : अकसर ही पंजाब से रोजी रोटी कमाने जा रहे नोजवान विदेश की तरफ रुख कर रहे है। इन्हीं बीच आए दिन युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। विदेश में पंजाबी युवकों की मौत के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। ऐसा ही मामला वडाला बांगर से सामने आया है। ब्लाक कलानौर के अंतर्गत कस्बा वडाला बांगर के युवक निर्मल सिंह की हांगकांग में दिल का दौरा पड़ने से मौत का दुखद समाचार मिला है। इस संबंध में मृतक निर्मल सिंह (30) के पिता सुरजन सिंह ने बताया कि उनका इकलौता बेटा करीब 5 साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए हांगकांग गया था।

पिछले रविवार को उनके दोस्तों का फोन आया कि आपके बेटे को दिल का दौरा पड़ा है और हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार को हमने अपने बेटे से बात की थे और बातचीत के दौरान वह कहता रहा कि वह ठीक है। लेकिन बीते रविवार को फोन आया कि आपके बेटे की अस्पताल में मौत हो गई है। परिवार ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव गांव लाने में मदद की जाए। दुख की इस घड़ी में गांव और क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मृतक युवक के परिवार के साथ दुख सांझा कर रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *