Home Punjab>Jalandhar Punjab News: नगर निगम चुनाव का हुआ एलान, 9 दिसंबर से Nomination शुरू

Punjab News: नगर निगम चुनाव का हुआ एलान, 9 दिसंबर से Nomination शुरू

0
Punjab News: नगर निगम चुनाव का हुआ एलान, 9 दिसंबर से Nomination शुरू

चंडीगढ़ः निगम चुनाव को लेकर पंजाब में बिगुल बज चुका है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने चुनावी शेड्यूल जारी किया है। राज्य में नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर को होंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और काउटिंग मतदान के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। चुनाव कमिशन ने 5 निगम और 44 नगर परिषदों पर चुनाव व कुछ वार्ड में उप चुनाव की घोषणा की है।

चुनाव शैड्यूल 9 दिसंबर से शुरू होगा। नोमिनेशन के लिए 9 दिसंबर को फाइल शुरू हो जाएगी। 11 से 3 बजे तक केंडीडेट नोमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। नोमिनेशन की आखिरी तिथि 12 दिसंबर होगी। 12 दिसंबर को 3 बजे तक केंडीडेट नोमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। 13 दिसंबर को नोमिनेशन फाइल की सक्रूटनी होगी। 14 दिसंबर को केंडीडेट अपने नोमिनेशन फाइल ले सकेंगे और 14 दिसंबर को ही केंडीडेट को चुनावी सिंबल जारी होंगे।

वहीं आयोग ने केंडीडेट के लिए खर्च की लिमिट भी रखी है। निगम चुनावों में केंडीडेट के लिए 4 लाख रूपए, कौंसल क्लास -1 के लिए 3.60, क्लास-2 के लिए 2.20, क्लास-3 के लिए 2 लाख खर्च कर सकेंगे। नगर पंचायत केंडीडेट के लिए 1.40 खर्च लिमिट रखी गई है। खत्म होने के 20 दिन में एक्सपेंडीचर स्टेटस जमा करवाना होगा। हर जिला में जनरल आब्जर्वर नियुक्त होंगे। जो सारी चुनाव प्रक्रिया पर नज़र रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here