Home National युवक ने महिला मित्र को बनाया हवस का शिकार, चुप रहने के लिए दिया पैसों का लालच

युवक ने महिला मित्र को बनाया हवस का शिकार, चुप रहने के लिए दिया पैसों का लालच

0
युवक ने महिला मित्र को बनाया हवस का शिकार, चुप रहने के लिए दिया पैसों का लालच

ग्वालियरः यहां दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। ग्वालियर थानाक्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी महिला मित्र के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

जानकारी देते हुए 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मकान के पास ही किराए के कमरे मेें शेरसिंह रहता है। पिछले 3 माह से उनके बीच दोस्ती थी। 4 दिसंबर को शेर सिंह ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जिस समय वह शेर सिंह के घर पहुंची, उस समय वह घर पर अकेला था। अंदर पहुंचते ही वह गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी और बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया।

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे पैसे, गहने का लालच दिया और कहा कि वह उसकी बात मानेगी, तो उसे पैसों और गहनों से लाद देगा। पीड़ित घर पहुंची और मामले की जानकारी पति को दी और इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची, तो पता चला कि वह अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है। अब पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है, जिससे उसके संभावित स्थानों पर तलाश कर गिरफ्तार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here