पंजाबः फाइनेंस दफ्तर में गोलियां चलने की CCTV आई सामने 

बटालाः पंजाब में गोलियां चलने का मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं देर रात बटाला के बंद पड़े फाइनेंस दफ्तर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी कर्मचारियों को सुबह कार्यालय खोलने पर हुई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पर दिखाई देता है। जोकि कि वहां पर गोलियां चलाकर फरार हो जाता है। 

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पंजाब फाइनेंस कंपनी के मालिक हनी अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। जिस पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन आज जब हमारे कर्मचारियों ने सुबह ऑफिस खोला तो  अंदर लगे हुए टफन शीशे, 5 गोलियां चलाई हुई थी। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गई।

वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार ने मौका देखा और गोलियों के खोल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी गुरप्रीत गिल ने कहा कि पीड़ित फाइनेंस मालिक के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं आरोपी की तालाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *