Jalandhar News: आग लगने से झुलसा 18 वर्षीय युवक, मौत

जालंधर, ENS: आदमपुर के गांव दमुंडा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां आग लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युव की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार झोपड़ी में आग लगने से घर में सो रहे बीमार युवक की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में बच्चे के पिता जमेली राम ने बताया कि उसका परिवार करीब 15 साल से पंजाब में मजदूरी कर रहा है और 2 साल से वह परिवार के साथ आदमपुर निवासी पाल सिंह पुत्र प्यारा सिंह के खेत में मोटर पर बने कमरे के साथ लगती झोपड़ी में रह रहे है।

जमेली राम की 4 बेटियां और 2 बेटे हैं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। सबसे बड़ा बेटा 18 वर्षीय कृष्णा मानसिक रूप से बीमार होने के कारण कोई काम नहीं करता था। झोपड़ी में चूल्हा पर 6 और 8 साल की छोटी बेटियां चाय बना रही थीं। घर में चाय बनाते समय अचानक तेज हवा के कारण चूल्हे में आग लग गई। लड़कियां तुरंत झोपड़ी से बाहर निकल आईं और अपनी जान बचाई। लेकिन 18 वर्षीय बेटा कृष्णा झोपड़ी में चारपाई पर सो रहा था। झोपड़ी में पड़ी आठ हजार की नकदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना के दौरान जमेली पत्नी बचनी देवी के साथ काम के लिए गांव में था। इसी बीच उसे साले विजय कुमार का फोन आया कि झोपड़ी में आग लगने से आपके बेटे की मौत हो गई है। जमेली राम तुरंत अपनी पत्नी बचमनी देवी के साथ घर आया तो देखा कि झोपड़ी जलकर खाक हो चुकी थी और बेटे की आग में जलने से मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है और सिर्फ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *