Home Haryana अनाज मंडी में चली गोली, आढ़ती घायल

अनाज मंडी में चली गोली, आढ़ती घायल

0
अनाज मंडी में चली गोली, आढ़ती घायल

पानीपतः हरियाणा के गांव बाबरपुर में स्थित अनाज मंडी में गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के चलते एक आढ़ती ने दूसरे आढ़ती को गोली मार दी। गोली लगने से आढ़ती घायल हो गया। घायल की पहचान 60 वर्षीय ओमप्रकाश मित्तल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आढ़ती की आंख पर छर्रा लगा है और उसे स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी की पहचान वीरेंद्र आर्य के रूप में हुई है। वहीं लोगों ने वीरेंद्र आर्य को मौके पर ही काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रकाश मित्तल और वीरेंद्र आर्य की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। ओमप्रकाश मित्तल की दुकान नंबर 79 और वीरेंद्र आर्य की दुकान नंबर 83 है।

ओमप्रकाश अपनी दुकान के बाहर जीरी (धान) साफ करवा रहा था। जिससे वहां काफी धुल उठ गई। इस दौरान वीरेंद्र वहां अपनी गाड़ी लेकर आया। उसने मित्तल से ऐसा न करने को कहा। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी वीरेंद्र अपनी दुकान में गया और बंदूक उठाकर लाया। इसके बाद उसने वहां आते ही फायर कर दिया। जिसमें गोली मित्तल के आंख के पास से छूकर निकल गई। हालांकि गोलीबारी में उसके माथे और आंख पर गोली के छर्रे लगे हैं। जिससे वह घायल हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here