Home Punjab>Fazilka Punjab News : गाड़ी और कार की भीषण टक्कर, उड़े परखच्चे

Punjab News : गाड़ी और कार की भीषण टक्कर, उड़े परखच्चे

0
Punjab News : गाड़ी और कार की भीषण टक्कर, उड़े परखच्चे

फाजिल्का : गाड़ी और कार की भीषण टक्कर हो गई। ये घटना फिरोजपुर हाईवे पर गांव जटवाली के नजदीक हुई। इस हादसे में दो कार सवार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जिनमें से एक की टांग टूट गई।

 सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी प्रिंस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जटवाली मोड़ के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 उन्होंने बताया कि चालक गाड़ी में ही फंसा हुआ था, जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालांकि इस हादसे में एक व्यक्ति की टांग टूट गई। कार चालक गांव धरांगवाला का रहने वाला बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here