पंजाब : 2 परिवारों की लड़ाई के दौरान गुरुद्वारा साहिब की हुई बेअदबी, देखें वीडियो

बटाला : श्री हरगोबिंदपुर के नजदीक नूरपुर गांव में बीती रात 2 ईसाई परिवारों में झगड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे 2 ईसाई परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्होंने गांव के गुरुद्वारा साहिब को भी नहीं बख्शा। एक परिवार के लोग जूतों के साथ गुरुद्वारा साहिब पर चढ़ गए और दूसरे परिवार पर ईंटें फेंकी और जवाब में दूसरी तरफ से भी ईंटें फेंककर गुरुद्वारे में मारी। गुरुद्वारा सिंह सभा नूरपुर के अध्यक्ष प्रकाश सिंह सचिव बलविंदर सिंह और जगरूप सिंह ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि ईसाई परिवारों ने जानबूझकर गुरुद्वारा साहिब को बेअदबी की है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीएसपी श्री मौके पर पहुंचे राजेश कक्कड़ ने बातचीत करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब कमेटी और सीसीटी फुटेज के मुताबिक जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की सूचना पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला नेता गुरप्रीत सिंह खानपुर और सम्मान कमेटी के नेता सतनाम सिंह समसा भी अपने साथियों के साथ पहुंचे। एसजीपीसी केअध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *