Punjab News: इन जिलों के RTO दफ्तरों में विजिलेंस की Raid, देखें वीडियो

गुरदासपुर/फिरोजपुर: पंजाब के कई जिलों में आरटीओं दफ्तर में विजिलेंस की टीम द्वारा रेड की जा रही है। वहीं जालंधर, गुरदासपुर, पठानकोट, लुधियाना, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला और पटियाला में विजिलेंस की टीम ने आरटीओ दफ्तरों में रेड की। वहीं गुरदासपुर के RTO ऑफिस में वीजिलेंस विभाग की रेड के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की रेड के लगभग 3 घंटे बीत जाने के बाद भी बाहर के गेट बंद रहे। जिससे आरटीओ दफ्तर में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। वहीं अधिकारियों द्वारा कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई गई।

दूसरी ओर फिरोजपुर के RTO कार्यालय में विजिलेंस द्वारा लगभग एक घंटे तक दफ्तर के रिकॉर्ड की जांच की गई। इस दौरान दफ्तर का रिकॉर्ड लेकर कर्मचारियों को विजिलेंस कार्यालय आने के लिए कहा। बताया जा रहा हैकि विजिलेंस की टीम द्वारा गाड़ियों के टैक्स और नंबर जारी करने सहित कई शिकायतों की जांच कर रही है। विजिलेंस के छापे के दौरान RTO कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी गायब हो गए।

जालंधर में विजिलेंस के एसएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने डीएसपी निरंजन सिंह के साथ मिलकर आरटीओ दफ्तर और बस स्टैंड पर स्थित ड्राइविंग ट्रैक पर रेड की। विजिलेंस टीम ने ड्राइविंग ट्रैक और दफ्तरों से रिकार्ड की जांच की। इस दौरान दफ्तर को बंद कर दिया गया। जिसके लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों को जब्त गया।

वहीं कपूरथला की आरटीए-कम-एसडीएम इरविन कौर ने कहा कि उनका काम नीट एंड क्लीन है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है। फिलहाल, राज्यव्यापी इस कार्रवाई के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *