Home Punjab>Ludhiana Punjab News: शुक्रवार और शनिवार को स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

Punjab News: शुक्रवार और शनिवार को स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

0
Punjab News: शुक्रवार और शनिवार को स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

लुधियानाः जिले में 2 दिन स्कूलों में छुट्टियों के आदेश जारी किए गए है। दरअसल, नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह आदेश जारी किए गए है। इस मामले में जिला चुनाव अधिकारी और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार, स्कूलों में 20 और 21 दिसम्बर को छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।

जिसमें कहा गया है कि चुनाव के दौरान स्कूल बसें चुनाव सामग्री और मतदान कर्मियों के परिवहन के लिए उपलब्ध होंगी। जिससे स्कूलों में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए बसों की कमी हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए, इन दोनों दिनों में छुट्टी का ऐलान किया गया है ताकि बच्चों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here