Home National कोहरे का कहर, Highway पर टकराए 10 के करीब वाहन, कई घायल, देखे वीडियो

कोहरे का कहर, Highway पर टकराए 10 के करीब वाहन, कई घायल, देखे वीडियो

0
कोहरे का कहर, Highway पर टकराए 10 के करीब वाहन, कई घायल, देखे वीडियो

नई दिल्ली: यूपी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। साथ ही सुबह-शाम कोहरे की मार भी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी में आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई गई है। सर्दियों में कोहरे के कारण हादसे होने की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है। जहां कोहरे का कहर देखने को मिला है।

यह हादसा बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र के मधुसूदन डेयरी के पास NH-91 पर हुआ है। बताया जा रहा कि हाईवे पर काफी कोहरे का कारण विजिबिलिटी काफी कम थी इस कारण कई गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई हैं। बुलंदशहर के एनएच-91 पर कोहरे की वजह से एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए है।  गाड़ियों में रोडवेज बस, कार, ट्रक शामिल हैं।

यहां घने कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, हाईवे पर गैस सिलेंडर लदा ट्रक भी टकराया, गनीमत रही कि कोई भी सिलेंडर फटा नहीं। नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल राहत बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here