Home Punjab>Amritsar Punjab News: ड्रग मनी, पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Punjab News: ड्रग मनी, पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
Punjab News: ड्रग मनी, पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

अमृतसरः पुलिस नशों तस्करों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि पंजाब से नशे को जड़े से खत्म किया जा सके। इस तरह कार्रवाई करते हुए बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान तस्कर के कब्जे से ड्रग मनी, पिस्टल व जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ व पुलिस की टीम की तरफ से चलाए गए एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सीमावर्ती कस्बा अजनाला के गांव में रेड करके एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर के कब्जे से 5,00,000 (5 लाख) की ड्रग मनी, एक पिस्टल, 3 जिंदा राउंड व अन्य आपत्तिजनक सामान मिला है।

बताया जा रहा है कि, सुरक्षा एजेंसी को सूचना मिली थी कि उक्त तस्कर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन व हथियारों की तस्करी करता है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here