Home National तेज रफ्तार कार का कहर, आग सेंक रहे युवकों को कुचला

तेज रफ्तार कार का कहर, आग सेंक रहे युवकों को कुचला

0
तेज रफ्तार कार का कहर, आग सेंक रहे युवकों को कुचला

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में वीरवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे आग सेंक रहे लोगों को कुचल दिया। इस दौरान 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
जानकारी अनुसार, जपला-मोहम्मदगंज मुख्य पथ के सबनवां गांव के पास सड़क किनारे कुछ लोग आग जलाकर सेक रहे थे।

इसी बीच एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को टक्कर मारते हुए आग सेंक रहे लोगों को रौंद दिया। जिसके बाद कार गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 20 वर्षीय अरशद खान एवं 21 वर्षीय आसिफ खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य जहांगीर खान व हसनैन खान गंभीर रूप से घायल है। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया जा रहा है। वहीं कार का ड्राइवर फरार हो गया।

दूसरी तरफ कार चालक को लोगों ने मौके पर पकड़ जमकर धुनाई कर डाली। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मोहम्मदगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here