पंजाबः मूसेवाला कत्ल के दोषी दीपक ने पुलिस कर्मी पर किया हमला, देखें वीडियो

बनियान में भागकर पुलिस कर्मी ने बचाई जान

बठिंडाः सेंट्रल जेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दीपक मुंडी ने बठिंडा की सेंट्रल जेल में बंद दो दोषियों और दो कैदियों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कैदी आपस में भिड़ गए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के दौरान दीपक की सहायक सुपरिटेंडेंट जसपाल सिंह के साथ बहसबाजी हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि दीपक ने पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। जिसके चलते पुलिस कर्मी को बनियान में भागना पड़ा। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी गाड़ी में बनियान में बैठा हुआ है और गाड़ी लेकर फरार हो गया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। दरअसल, मामले को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दे रहे है। लेकिन इस वीडियो के सामने आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वहीं बताया जा रहा है कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह के बयानों पर कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी हरप्रीत सिंह (दीपक कुमार मुंडी सिद्धू मूसवाला हत्याकांड) मामले के आरोपी (कैदी सागर सिद्धू की हत्या मामले में आरोपी) और कैदी रविंदर सिंह के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, हालांकि इस विवाद में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन जेल में विवाद से यह साबित होता है कि जेल में न तो सुरक्षा है और न ही जेल में बंद कैदियों के मन में कानून का कोई डर है। फिलहाल इन चारों आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में धारा 186, 504, 34 धारा 52 पारिश्रमिक के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *