कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को नहीं, वकील को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

शिमलाः कांग्रेस ने हिमाचल से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। इस क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा का उम्मीदवार नियुक्त किया गया है। वह आज शिलमा में नामांकन दाखिल करेंगे। उधर, अब यह भी तय हो गया है कि प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा नहीं जाएंगी। बता दें, जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो रहा है जिसके चलते राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *