Home National तेज रफ्तार Car ने मासूम को कुचला, मौत

तेज रफ्तार Car ने मासूम को कुचला, मौत

0
तेज रफ्तार Car ने मासूम को कुचला, मौत

मुंबई : वडाला इलाके में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार ने 4 साल के बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान आयूष लक्ष्मण किनवडे के तौर पर हुई है। घटना मुंबई के वडाला इलाके के अंबेडकर कॉलेज के पास की है।

आरोपी की पहचान भूषण गोले(19) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार भूषण गोले तेज रफ्तार में कार चला रहा था। इस दौरान उसने सड़क पार कर रहे आयूष को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयूष की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने हादसे के बाद 19 वर्षीय कार चालक भूषण गोले को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आयूष के पिता मजदूर हैं और डेकोरेटर का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार फुटपाथ पर रहता है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here