Home Lifestyle जानें किस जूस में होता है कौन सा विटामिन, शरीर को देंगे ये फ़ायदे

जानें किस जूस में होता है कौन सा विटामिन, शरीर को देंगे ये फ़ायदे

0
जानें किस जूस में होता है कौन सा विटामिन, शरीर को देंगे ये फ़ायदे

हेल्थः जूस हर मौसम में फायदेमंद होते हैं। किसी भी बीमारी पर डाक्टर अकसर जूस पीने की सलाह देते है। खासतौर पर सर्दी के मौसम में वेजिटेबल जूस के फायदे दो गुना बढ़ जाते हैं। दरअसल वेजिटेबल्स में प्रोटीन, आयरन, विटामिन और मिनरल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इससे हमारे शरीर और ब्रेन को ताकत मिलती है वेजिटेबल जूस कच्ची सब्जियों से बनता है इसलिए यह शरीर को टॉक्सिन को मुक्त करता है। डेली वेजिटेबल जूस का सेवन करके ना सिर्फ आप खुद को तरोताजा और एनर्जेटिक रख सकते हैं बल्कि यह कई बीमारियों को भी दूर भगाता है।

पालक का जूस

पालक के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन B12 पाया जाता है। इसके अलावा आयरन, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, फोलेट और पोटैशियम का भी सोर्स होता है. पालक का जूस या सूप विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर सकता है जो आपके शरीर को तंदरुस्त करता है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर में कई ताकतवर तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन, खनिज, कैल्शियम भरपूर पाए जाते हैं. इसे विटामिन बी12 का पावरहाउस माना जाता है. शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने, एनीमिया दूर करने और ब्लड प्रेशर कम करने में चुकंदर का जूस फायदेमंद होता है।

गाजर का जूस

गाजर का जूस बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी12 खूब पाया जाता है. कई विटामिन और मिनरल से भरपूर यह जूस सेहत के लिए टॉनिक से कम नहीं होता है। कई लोग इसे पीना काफी पसंद भी करते हैं।

गेहूं के ज्वारे का जूस

गेहूं के ज्वारे का जूस भी विटामिन बी12 की कमी पूरी करने में बेहद फायदेमंद है। इससे शरीर को कई और फायदे मिलते हैं और शरीर मजबूत होता है।

खीरे का जूस

गर्मियों में खीरे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसका जूस भी बेहद फायदेमंद होता है. खीरे का जूस विटामिन ए, विटामिन के, फाइबर और प्रोटीन के अलावा विटामिन बी12 की कमी को पूरा करता है।

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी सामान्य है। सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here