Home National तेज रफ्तार Dumper ने Footpath पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

तेज रफ्तार Dumper ने Footpath पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

0
तेज रफ्तार Dumper ने Footpath पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

पुणेः फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को रविवार देर रात करीब 1 बीत रात एक डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप ये घायल हुए हैं। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। एक की उम्र 1 साल और दूसरे की उम्र 2 साल है। पुलिस ने बताया कि डंपर चला रहा शख्स नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फुटपाथ पर करीब 12 लोग सो रहे थे। ये सभी मजदूरी करते थे और काम के लिए पुणे से अमरावती जा रहे थे। अचानक डंपर रहे लोगों को कुचलते हुए तेजी से निकल गया।

पुलिस ने बताया कि 22 साल के विशाल विनोद की मौत हो गई। वहीं, जानकी दिनेश पवार (21), रिनिशा विनोद पवार (18), रोशन शशदु भोसले (9), नागेश निवृत्ति पवार (27), दर्शन संजय वैराल (18) और अलीशा विनोद पवार (47) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डंपर बिल्टवेल एंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड है। ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here