Home Punjab>Ludhiana Punjab News: फर्जी CIA कर्मियों ने होटल में की मारपीट,16 लाख रुपए छीनकर हुए फरार

Punjab News: फर्जी CIA कर्मियों ने होटल में की मारपीट,16 लाख रुपए छीनकर हुए फरार

0
Punjab News: फर्जी CIA कर्मियों ने होटल में की मारपीट,16 लाख रुपए छीनकर हुए फरार

लुधियानाः जिले में फर्जी सीआईए कर्मी द्वारा होटल में लोगों से मारपीट कर पैसे लेने की घटना सामने आई है। दरअसल, रजेंटा क्लासिक होटल में नकली सीआईए कर्मियों ने बंधी बनाकर 2 लोगों से मारपीट की और उनसे 16 लाख रुपये और 2 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने एक युवक को बंधक भी बना लिया। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मॉडल टाउन थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़ित अमरजीत सिंह ने कहा कि उसकी राज कुमार नाम के व्यक्ति के साथ बातचीत चल रही थी। राजकुमार ने उसके दमनप्रीत सिंह को कनाडा भेजना था। इस संबंधी 16 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। 16 लाख रुपए कनाडा पहुंचने के बाद देने थे। अमरजीत सिंह मुताबिक राजकुमार ने उन्हें कहा कि वह अपने लड़के अमित कुमार को भेज रहा है वह उसे सिर्फ 16 लाख रुपए शो कर दें। अमित दिल्ली का रहने वाला है। अमरजीत के मुताबिक उसे अमित कुमार का फोन आया। उसने उससे कहा कि वह होटल रजेंटा क्लासिक में ठहरा है।

वह वहीं पैसे लेकर आ जाए। अमरजीत ने कहा कि वह अपने दोस्त गौरव शर्मा के साथ अमित कुमार के पास होटल में ठहर गया। उस समय उसके पास 16 लाख रुपए की नकदी भी थी। करीब साढ़े 3 बजे अमित कुमार ने कमरे का दरवाजा खोला। तभी 5 से 6 लोग जबरन कमरे में घुस आए। उन लोगों ने बताया कि वे सीआईए स्टाफ से हैं। अपराधियों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर मारपीट की। गौरव शर्मा को बंधक बनाकर 16 लाख रुपए और दोनों मोबाइल लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here