Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: टैंपो चालक ने तोड़ा रेलवे फाटक, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

Jalandhar News: टैंपो चालक ने तोड़ा रेलवे फाटक, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: टैंपो चालक ने तोड़ा रेलवे फाटक, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरू नानक पुरा रेलवे फाटक को टाटा 407 टैंपो ने टक्कर मार तोड़ दिया। फाटक टूटने के बाद वहां पर लंबी-लंबी कतारें लग गई। गौर हो कि गुरू नानक पुरा रेलवे फाटक सबसे व्यस्त इलाका है। यह फाटक शहर के दो हिस्सों को आपस में जोड़ता है। मामले की जानकारी देते हुएगेट मैन रवि ने बताया कि ट्रेन के आने से पहले वह फाटक बंद कर रहा था कि इतने में टैंपो चालक ने बीच में लाकर गाड़ी से टक्कर मार दी और फाटक को तोड़ दिया।

दूसरी ओर चालक का कहना है कि फाटक अभी ऊपर ही था और उस समय कारें निकल रही थी। जैसे ही उसने भी बीच में से निकलने की कोशिश की, लेकिन यह हादसा हो गया। गेटमैन रवि ने बताया कि सोमवार शाम को 6.40 पर पश्चिम एक्सप्रेस के आने पर फाटक बंद कर रहा था। इतने में तेज रफ्तार टैंपो चालक ने फाटक में टक्कर मार दी। तभी मौके पर चालक को काबू कर गाड़ी को साइड में लगवा दी।

हादसे के बारे में आरपीएफ और स्टेशन के अधिकारियों को सूचना दे दी है। टैंपो चालक दविंदर ने बताया कि वह होशियारपुर के रहने वाले है। वह आलू की डिलीवरी कर वापिस जा रहे थे। रास्ते में रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो अभी फाटक ऊपर ही था, कि उनकी गाड़ी की फाटक से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि उनसे गलती हुई है, उन्होंने गाड़ी भगाने की बजाय उसे साइड पर खड़ी करदी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here